July 13, 2026

*पीएम मोदी नहीं देंगे पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब* *हार्दिक पटेल*

Spread the love

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने यूपी के सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पुलवामा हमले के बाद दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नहीं देंगे।

पटेल ने कहा ‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मोदी जी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नहीं देंगे, क्योंकि उनकी सोच, उनकी नीति और उनके सिद्धांतों में काफी फर्क है।’ उन्होंने पुलवामा हमले पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘सुरक्षा एजेंसियों ने बार-बार कहा था कि जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ी वारदात हो सकती है, तो फिर सीआरपीएफ के जवानों को सड़क मार्ग से भेजने का नाटक क्यों हुआ?’

पटेल ने कहा सुरक्षा पर सवाल इसलिए भी उठता है कि बिना युद्ध के बार-बार जवान शहीद हो रहे हैं। हार्दिक पटेल ने कहा कि साल 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने सीआरपीएफ के जवानों को मिलने वाली पेंशन बंद कर दी थी।