*जानिए , प्रधानमंत्री के आज मंगलवार को कब कहाँ होंगे, कार्यकर्मों विवरण*
_बरेका के प्रशासनिक भवन में सुबह दस बजे से शुरू होगा कार्यक्रम 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और नौ उप मुख्यमंत्री होंगे शामिल_
*सुबह 10 बजे*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनी दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बरेका परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इस आयोजन में 11 राज्यों के सीएम, 9 डिप्टी सीएम संग भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा व काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव भी होंगे ।
*अपराह्न 3 बजे*
बरेका से तीन बजे वह उमरहा स्थित स्वर्वेद मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। 3.30 से शाम 4.30 बजे तक के इस आयोजन में PM संबोधित भी करेंगे।
*वापसी*
यहां से हेलीकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से शाम करीब 5 बजे दिल्ली को रवाना हो जाएंगे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-