September 27, 2026

*राफेल केस में एससी दोबारा सुनवाईके लिए तैयार, सरकार पर गलत जानकारी देने का आरोप*

Spread the love

राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका और सरकार के खिलाफ कोर्ट में गलत जानकारी देने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जल्द सुनवाई के लिए याचिकाकर्ता प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हम जल्‍दी ही इस मामले की सुनवाई करेंगे। इसके लिए विशेष बेंच का गठन किया जाएगा।

वकील प्रशांत भूषण ने राफेल मामले में कुछ अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय को गुमराह करने के लिए झूठी गवाही देने संबंधी अभियोग की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई का भी अनुरोध किया। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में अपने फैसले की समीक्षा की मांग संबंधी याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति जताई।

इससे पहले राफेल सौदे में ‘‘कोई घोटाला’’ नहीं होने का जिक्र करते हुए लड़ाकू विमान के निर्माता – दसाल्ट एविऐशन – ने बुधवार को कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए 110 विमानों की आपूर्ति की दौड़ में वह भी शामिल है, जिसके लिए सरकार ने पिछले साल एक आरएफआई (शुरूआती निविदा) जारी किया था।