May 13, 2026

भूकंप के झटकों से हिली बीकानेर की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता-

Spread the love

राजस्थानः भूकंप के झटकों से हिली बीकानेर की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

 

 

 

 

 

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर में भूकंप (Earthquake in Bikaner) के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके रविवार देर शाम 6 बजकर 56 मिनट पर महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. फिलहाल भूकंप के झटकों में किसी भी तरह के जान माल की हानि की जानकारी नहीं मिल पाई है.