आंध्र प्रदेश में टीडीपी के दो सासंदों के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है। आंध्र प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मंगलवार को वाईएसआर कांग्रेस में शामिल होने के फैसले की घोषणा की। किल्ली कृपारानी ने वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख वाई।एस।जगनमोहन रेड्डी से उनके लोट्स पॉन्ड आवास पर मुलाकात की और अमरावती में औपचारिक रूप से 28 फरवरी को पार्टी में शामिल होने के अपने फैसले के बारे में बताया।
किल्ली कृपारानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। वीएसआर कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कृपारानी ने कहा कि वह पिछड़े वर्ग के लिए जगनमोहन रेड्डी के वादों से काफी प्रभावित हैं। बता दें कि कृपारानी ने कांग्रेस के तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के साथ गठबंधन का विरोध किया था।
उन्होंने मुख्यमंत्री एन।चंद्रबाबू नायडू पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे से यू- टर्न लेने का आरोप लगाया। कृपारानी 2009 में श्रीकाकुलम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं, लेकिन वह 2014 का चुनाव हार गईं थीं।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक