जम्मू कश्मीर में हुए पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ नहीं बताने पर बीजेपी नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री अरुण जेटली ने पाक पीएम इमरान खान को करार जवाब दिया है। अरुण जेटली ने कहा कि पुलवामा में हमले के बाद खुद आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने जिम्मेदारी ली तो इससे ज्यादा और क्या सबूत चाहते हैं इमरान खान। अरुण जेटली ने कहा कि जैश के कबूलनामें के बाद भी अब क्या चाहते हैं पीएम इमरान खान।
गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी मौलाना मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली। हमले से आक्रोशित भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया। जिसके बाद मंगलवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने इस मामले में कहा कि भारत सरकार बिना सबूतों के हमारे ऊपर आरोप लगा रही है।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-