June 12, 2026

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि कोरोना संकट से हम जूझ रहे- अजय मिश्रा

Spread the love

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि कोरोना संकट से हम जूझ रहे हैं कांग्रेस कोविड न्याय अभिराम राहुल गांधी के मार्गदर्शन में शुरु किया गया है।राष्ट्रीय स्तर पर सोनिया गांधी जी ने और यूपी में प्रियंका गांधी के निर्देश में जनता को राहत देने का प्रयास किया सरकार कोविड नियंत्रण में विफल रही।जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।फरवरी में कोविड महामारी की दस्तक की जानकारी राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आगाह किया।लेकिन भाजपा ने उनकी बात का माखौल उड़ाया। यूपी में पंचायत चुनाव के कारण कोविड से शिक्षकों- कर्मचारियों और जनता को बड़ी संख्या में जान गंवानी पड़ी। सरकार की उदासीनता के चलते आम जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।कोविड पर सही स्थित जानने के लिए कांग्रेस ने श्वेत पत्र की मांग की लेकिन सरकार ने सच नहीं बताया।

कांग्रेस ने थर सर्वोच्च न्यायालय ने भी कोविड काल में दिवंगत हुए लोगों को मुआवजा देने की बात रखी।उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 50 -50 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया।

सरकार कोविड में मरे लोगों का सही आंकडा सामने लाए और कोविड संक्रमण से मरे लोगों को 4- 4 लाख रुपए का मुआवजा आश्रितों को दे।