June 20, 2026

युवक अपने ही सीने में मेरी गोली मौके पर ही मौत

Spread the love

*ड्यूटी छोड़कर घर पहुंचा युवक, पत्नी से मांगा तमंचा और सीने में मार ली गोली*

 

यूपी के शाहजहांपुर में बहन की तिलक से एक दिन पहले भाई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। युवक जिला अस्पताल मे ठेके पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। ड्यूटी बीच से ही छोड़कर घर पहुंचा और पत्नी से तमंचा मांगा। इसके बाद घर के बाहर जाकर खुद को गोली मार ली। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों के पता लगाने मे जुट गई है।

 

घटना थाना चौक कोतवाली के ककरा खुर्द मोहल्ले की है, जहां 24 वर्षीय केशव अपनी पत्नी शिवानी, डेढ़ साल की बेटी और दो महीने के बेटे के साथ रहता था। केशव जिला अस्पताल में ठेके पर सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। बुधवार की सुबह 6 बजे से वह ड्यूटी पर गया था। दो बजे छुट्टी होना थी, लेकिन वह 11 बजे ही अस्पताल से ड्यूटी छोड़कर घर चला गया।