October 31, 2026

दिल्ली में एक ही परिवार के 4 लोग मृत पाए गए- अजय मिश्रा

Spread the love

दिल्ली में एक ही परिवार के 4 लोग मृत पाए गए हैं. इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह मामला उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली पुलिस थाना क्षेत्र के सिरसपुर इलाके का है.

 

पुलिस के मुताबिक जिन लोगों के शव पाए गए हैं, उनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. ये शव उनके ही घर में पाए गए हैं. पुलिस ने शुरूआती जांच के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है.अभी इस मामले की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है. इसी तरह जुलाई 2018 में दिल्ली के बुराड़ी के एक मकान में एक ही परिवार के 11 सदस्य मृत पाए गए थे. पुलिस ने अपनी जांच के बाद यह बताया था कि यह मामला तंत्र-मंत्र से जुड़े अंधविश्वास का है. इन सभी लोगों ने आत्महत्या की थी.