इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. वहीं, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिल रही है. सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 24वें दिन ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. आज भी पेट्रोल का प्राइस जस का तस बना हुआ है. देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार हैं. गंगानगर में पेट्रोल की कीमत आज 116.27 रुपये प्रति लीटर है.
IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, आज देश की राजधानी नई दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये पर है. आपको बता दें दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को घटा दिया था, जिसके बाद पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 10 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो गया. केंद्र सरकार के इस कदम के बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी ईंधन पर वैट में कटौती की.
पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल का भाव 109.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है वहीं, डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर के लेवल पर है.
कोलकाता में पेट्रोल का रेट 104.67 रुपये और डीजल का भाव 89.79 रुपये प्रति लीटर पर है.
इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 101.40 रुपये और डीजल की कीमत 91.42 रुपये प्रति लीटर है.
हर दिन जारी होते हैं नए रेट्स
बता दें IOCL हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती है.

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-