June 10, 2026

राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि- अजय मिश्रा

Spread the love

दिल्ली

 

राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इसे सुनिश्चित करने के लिए कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। बता दें, दिल्ली पुलिस में उनकी नियुक्ति के बाद से उन्होंने फील्ड पुलिसिंग में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ाने के मकसद से ही कई अहम पदों पर महिला पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति शुरू की है

 

 

महिला फोर्स की बढ़ेगी संख्या- कमिश्नर राकेश अस्थाना

आपको बता दें कि, दिल्ली पुलिस में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी को सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है और तमाम पदों पर महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2025 तक दिल्ली पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की तादाद बढ़कर 25 पर्सेंट तक हो जाएगी, जो अभी 13 पर्सेंट ही है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी की बात से इनकार करते हुए कहा कि महिलाओं की शिकायतों को पुलिस गंभीरता से लिया जा रहा है और उन पर तुरंत एक्शन लेने के लिए एक पूरा मैकेनिज्म बनाया हुआ है।

 

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने तय किया टारगेट

पुलिस फोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि महिलाओं से जुड़े अपराधों की कॉल्स तुरंत अटेंड करने और उनकी शिकायतों को संवदेनशीलता के साथ सुनकर उन पर एक्शन लें। अस्थाना ने बताया कि इस साल अभी तक रेप के 413 केस दर्ज हुए हैं, जिनमें से 46 प्रतिशत मामलों में आरोपी परिवार के सदस्य या मित्र थे। जबकि 11 प्रतिशत मामलों में पड़ोसी, 14 पर्सेंट मामलों में रिश्तेदार, 28 पर्सेंट मामलों में परिवार से अलग कोई अन्य जानकार और 1 पर्सेंट मामलों में ऑफिस के सहयोगी या नौकरी देने वाले लोग आरोपी थे।

 

2025 तक मिलगे अच्छा नतीजे !

दरअसल, केवल 1 फीसदी मामले ऐसे रहे, जिनमें अज्ञात लोगों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। अस्थाना ने पुलिस कमिश्नर का पद संभालने के बाद उनके द्वारा पुलिसिंग को सुधारने की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि पीसीआर को थानों में शामिल करने, थानों में पहली बार तीन-तीन इंस्पेक्टरों को तैनात करने, इन्वेस्टिगेशन और लॉ एंड ऑर्डर के स्टाफ को अलग-अलग करने जैसे कदमों की वजह से पुलिसिंग में अब काफी बदलाव आ रहे हैं और आने वाले समय में लोगों को इसके अच्छे नतीजे भी देखने को मिलेंगे।