आज़ दिनांक 20/11/2021 दिन शनिवार समय 3.00 को कोटवा सड़क से 1किलो मीटर दुरी पर स्थित पुरे चुराई गांव के किनारे हुई सड़क दुघर्टना ।
यह दुर्घटना थाना राम सनेही घाट ब्लांक बनीकोडर जिला बाराबंकी की है जहां पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार और साईकिल सवार दोनों व्यक्तियों को टक्कर मारी काफी चोट लगने के कारण दोनों व्यक्तियों की हालत गंभीर थी दोनों ही सड़क के किनारे पर बेहोशी के हालात में पड़े थे। तभी कोटवा सड़क से सी आई बी जिला प्रभारी आलोक कुमार व तहसील राम सनेही घाट तहसील प्रभारी अतुल कुमार द्विवेदी उसी रास्ते से जा रहें थे ।
जब सी आई बी जिला प्रभारी आलोक कुमार ने इन दोनों व्यक्तियों को देखा तो आलोक कुमार ने तुरंत ही कोतवाली राम सनेही घाट SHO श्री अजय त्रिपाठी जी को उनके निजी नम्बर पर सूचित किया
तत्पश्चात 108पर सूचित किया ।
कोतवाली पुलिस प्रभारी श्री अजय त्रिपाठी जी ने इस घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए तुरंत ही हथौधा चौंकी को सूचित किया ।
हथौधा चौंकी से दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों को 108 एम्बुलेंस की स्ट्रेचर पर दोनों घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस तक पहुंचाया । इन दोनों व्यक्तियों को बाराबंकी जिला अस्पताल भेजा गया है।
इस प्रकार से सी आई बी जिला प्रभारी आलोक कुमार थाना राम सनेही घाट के SHOश्री अजय त्रिपाठी जी तहसील प्रभारी अतुल कुमार द्विवेदी जी हथौधा चौंकी से कांस्टेबल सचेंद्र कुमार व साथी कांस्टेबल आदि ने अपनी मानवता को धर्म निभाया।
सी आई बी जिला प्रभारी
आलोक कुमार



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-