बिजली की सार्ट सर्किट से ट्यूबवेल में लगी आग, पचासों हजार की गृहस्थी जलकर खाक
खागा (फतेहपुर) किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बीती रात एक निजी ट्यूबवेल में बिजली की तार सर्किट से आग लग गई जिससे कई हजारों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। और ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को काबू किया।
खागा तहसील क्षेत्र के किशनपुर थाना अंतर्गत रामपुर गांव निवासी रघुवीर सिंह के ट्यूबवेल में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से लगभग 50 हजार का कीमती सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि खेत में पानी लगाए हुए थे तभी बिजली की शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। और आग की खबर लगते ही आनन-फानन में लोग दौड़ पड़े और किसी तरह आग को काबू कर लिया वही ट्यूबवेल मालिक रघुवीर सिंह ने बताया कि खेत में पानी लगाए हुए थे तभी भोर पैर अचानक बिजली की चिंगारी उठते ही आग पकड़ लिया और आग की लपट उठते ही दौड़ कर आवाज लगाया और जब तक आग को काबू किया तब तक मैं ट्यूबवेल का स्टार्टर पाइप 15 बोरी धान व अन्य बिजली का कीमती सामान जलकर खाक हो गया और उन्होंने बताया कि लगभग ₹50000 का नुकसान हुआ हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-