November 1, 2026

यूपी के बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने सपा के एमएलसी के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बीजेपी पर तंज- अजय मिश्रा

Spread the love

यूपी के बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने सपा के एमएलसी के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बीजेपी पर तंज कैसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास नेता और कार्यकर्ता नहीं है. ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अभी बीजेपी के साथ रहने वाले एक नेता ने बताया कि भगवान राम राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे. इस पर तो देश मे बवाल हो जाना चाहिए. उसे पार्टी से निकाल देना चाहिए और उससे गठबंधन तोड़ लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की?

यूपी के बलिया के महतवार में आयोजित चौहान सम्मेलन में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि 2017 से जो बीजेपी एमएलसी जॉइन किए हैं, साल 2017 से मौके की तलाश में थे कि कहां हमारा जुगाड़ सेट होगा. जो एमएलसी चुने गए हैं वह पुराने प्रधान चुने हैं, नए प्रधान नहीं. इसमें 90% बदल गए हैं. बीजेपी के पास नेता नहीं है.

बीजेपी में शामिल हुए सपा के चार एमएलसी

बता दें कि चुनावी मौसम में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है. विधान परिषद के 4 सदस्यों यानी एमएलसी ने सपा का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया. पश्चिमी यूपी से नरेंद्र भाटी, बलिया से रविशंकर सिंह, गोरखपुर से सीपी चंद और जालौन से एमएलसी रमा निरंजन ने अपने पति आरपी निरंजन के साथ बीजेपी की सदस्यता ली. बीजेपी कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे.