May 28, 2026

*एयर शो 2019 से पहले येल हांका में सूर्यकिरण के दो विमान टकराए, पायलट सुरक्षित*

Spread the love

बेंगलुरु के समीप येलहांका में मंगलवार को सूर्यकिरण के दो विमान आपस में टकरा गए। यह घटना उस समय हुई जब ये दोनों विमान हवा में करतब दिखा रहे थे। हादसे के वक्त दोनों दोनों पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए। दोनों पायलटों को इलाज किया जा रहा है। बेंगलुरु में बुधवार से एयरशो 2019 की शुरुआत होने वाली है।

यह घटना इस एयरशो से एक दिन पहले हुई है। येलहांका बेंगलुरू का बाहरी इलाका है। सूर्यकिरण की टीम हवाई करतब दिखाने के लिए जानी जाती है और करतब दिखाने के दौरान इसमें छह से नौ विमान शामिल होते हैं।