घायल नाबालिक को लोगों ने पहुंचाया पंडित दीनदयाल चिकित्सालय, चल रहा ईलाज*
*घटना करीब शाम के 4 बजे की, मौके पर पहुंची कई थाने की फोर्स*
*वाराणसी* सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्खीघाट तपोवन आश्रम के समीप बालू लदे ट्रैक्टर ने दो नाबालिक को कुचल दिया जिसमें समीर सोनकर (13वर्ष)की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दूसरा नीरज साहनी(8 वर्ष ) को वहां मौजूद लोगों ने पंडित दीनदयाल चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। एक की मृत्यु हो जाने पर आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर पुलिस के हवाले कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैकटर चालक को थाने भेज दिया।
*नाबालिक का शव रख सारंग चौराहे को किया गया घण्टो चक्का जाम*
लेकिन मृतक समीर सोनकर (13 वर्ष) के परिजनों व आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने समीर का शव सारंग तालाब चौराहा पर रखकर चक्का जाम कर दिया।जिन्हे स्थानीय पुलिस ने हटाने का हर सम्भव प्रयास किया परंतु आक्रोशित परिजन व क्षेत्रीय लोगो ने चौराहे से हटने का नाम नही लिया।जब स्थानीय पुलिस से बात नही बनी तो वहां पर मामला अधिक बढ़ता देख पीएसी बल तैनात कर दिया गया।
*परिजनों की मांग मिले आर्थिक मदद, व ट्रैकटर मालिक गिरफ्तार*
तो वही मृतक के परिजनों का कहना था कि,ट्रैक्टर मालिक मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया जाए। और साथ ही हम गरीब की 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी किया जाए।
*आर्थिक मदद का मिला आश्वासन तब समाप्त किया गया सारंग चौराहे का चक्का जाम*
वहा मौके पर मौजूद एसपी सीटी दिनेश कुमार सिंह ,व एसीएम चतुर्थ ने जब मृतक के परिजनों को सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब कही जाकर परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने चक्का जाम समाप्त किया।जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
*ट्रैकटर होगा सीज*
एसपी सीटी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पुरि कर ट्रैकटर चालक पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।और ट्रैकटर को सीज भी किया जाएगा।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-