‼ *आज दिनांक 17.11.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼
1- *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय प्रतिष्ठान आदि की सघन चेकिंग की गयी एवं बैंकों के आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी ।
2- *ऑपरेशन नार्को* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार,कब्जे से अवैध गांजा बरामद ।
3- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना इगलास पुलिस टीम ने 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस बरामद ।
4- *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वितीय/यातायात ने #मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत *हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल* के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं संकेतों के प्रति तथा सड़क पर सुरक्षित चलने के प्रति जागरूक किया गया ।*
5- *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया विशेष चेंकिग व पैदल गश्त अभियान ।
6- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 88 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।
7- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 46 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।
8- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *431 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 79900/- रूपये शमन शुल्क* वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत-42, *ऑपरेशन नकेल* के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान- 176, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर- 14 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 117 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 11 वाहनों के चालान।
9 – *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अलीगढ़ द्वारा जनपद अलीगढ आर0टी0सी0 में प्रशिक्षणाधीन 195 रिक्रूट आरक्षियों की फायरिंग परीक्षा जनपद बदायूँ के लाॅग रेन्ज फायरिंग बट में करायी गयी।अग्निशमन केंद्र इगलास पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों द्वारा फायर एक्सटिंग्यूशरो को चलाने व रख-रखाव के बारे में बताया साथ ही अग्निशमन केंद्र इगलास यूनिट द्वारा ग्राम सिमरथी में धान के पुआल में लगी आग को बुझाया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-