October 30, 2026

सर्विलांस टीम व थाना कंकरखेडा पुलिस जनपद मेरठ द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण , तीन अभियुक्तगण मय अवैध शस्त्र व वाहन के साथ गिरफ्तार- अजय मिश्रा

Spread the love

*सराहनीय कार्य जनपद मेरठ*

*दिनांक 15/11/2021*

*सर्विलांस टीम व थाना कंकरखेडा पुलिस जनपद मेरठ द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूटे गये माल के साथ तीन अभियुक्तगण मय अवैध शस्त्र व वाहन के साथ गिरफ्तार ।*

अवगत कराना है कि दिंनाक 03/11/2021 को 4-5 बदमाशों द्वारा वंडर सिटी के पास यार्ड में घुसकर गाडियो की बैटरीया एवं इंजन खुला हुआ व एक कार क्विड स0 up 14CY 1802 को लूट कर व यार्ड के गार्ड रोहित पुत्र अशोक निवासी छोटी पावटी थाना जानी व अकित पुत्र भरत सिह नि0 छोटी पावटी थाना जानी मेरठ के साथ मारपीट कर CCTV कैमरे व DVR भी ले गए थे जिसके सम्बन्ध में वादी श्री उमेश चन्द्रवंशी पुत्र शिव शंकर नि0 286 शास्त्री नगर मेरठ द्वारा एक लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-811/21 धारा-459 भादवि में अभियोग पजीकृत किया गया

उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय के कुशल निर्देशन एवम पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ व पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी दौराला मेरठ के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना कंकरखेडा पुलिस एवं सर्विलांस टीम मेरठ द्वारा विवेचना के दौरान उपरोक्त मुकदमें में लूटपाट पाए जाने पर धारा-395 भादवि के अपराध का होना पाया गया जिसके सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों द्वारा टीमें गठित की गई, थाना कंकरखेड़ा पुलिस टीम व सर्विलांस टीम जनपद मेरठ ने संयुक्त रूप से लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए मय माल के 03 नफर अभियुक्तों को लूटे गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तारी/बरामदगी का संक्षिप्त विवरण -* थाना कंकरखेड़ा पुलिस एवं सर्विलांस टीम प्रभारी श्री योगेंद्र कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आप मु0अ0सं0-811/21 धारा-395 भादवि में जिन अभियुक्तो की तलाश कर रहे है उनमे से 03 अभियुक्त लूटी गई क्विड गाडी से चोरी का माल बेचने की फिराक मे भोला रोड पर निलकंठ मंडप के पास खडे है इस सूचना पर अपराध निरीक्षक हरिओम सिंह मय पुलिस बल व सर्विलांस टीम प्रभारी योगेंद्र सिंह मय पुलिस बल के साथ नीलकंठ मंडप के पास पहुचे तो सफेद रंग की एक क्विड गाडी नं0UP14CY 1802 में तीन व्यक्ति बैठे थे, जिन्हें हिरासत पुलिस में लिया गया पकडे गये अभियुक्तों से नाम पता पूछा तो 01. सैफ अली पुत्र इकरामुद्दीन नि0 छोटी मस्जिद के पास ग्राम शोभापुर थाना कंकरखेडा मेरठ 02. रिजवान पुत्र यामीन निवासी डिफैन्स कालोनी निकट निवाडी पुलिस चौकी कस्बा व थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद 03. अनस पुत्र नौशाद निवासी मौहल्ला किदवई नगर गुरुद्वारा रोड कस्बा व थाना मोदीनगर जनपद गाजियबाद बताया गाडी की तलाशी ली गयी तो लूटा हुआ निम्नवत माल बरामद हुआ तथा अभि0 रिजवान के पास से एक अद्द तंमचा 315 बोर बरामद हुआ तथा पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगो द्वारा मेरठ व जिला गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र मे लगभग दो माह पहले एक फैक्ट्री मे दो गार्डो को बन्धक बनाकर तांबा व पीतल का सामान भी लूटा था जानकारी करने पर ज्ञात हुआ उक्त घटना के सम्बध मे थाना कवि नगर जनपद गाजियाबाद पर मु0अ0सं0 1521/21 धारा 442/392 पंजीकृत है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*

1. सैफ अली पुत्र इकरामुद्दीन नि0 छोटी मस्जिद के पास ग्राम शोभापुर थाना कंकरखेडा मेरठ

2. रिजवान पुत्र यामीन निवासी डिफैन्स कालोनी निकट निवाडी पुलिस चौकी कस्बा व थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद

3. अनस पुत्र नौशाद निवासी मौहल्ला किदवई नगर गुरुद्वारा रोड कस्बा व थाना मोदीनगर जनपद गाजियबाद

*वांछित अभियुक्त:-*

1. इमरान पुत्र सलीम नि0 ग्राम खडौली थाना कंकरखेडा मेरठ

2. समीर पुत्र शाकिर नि0 खडौली थाना ककरखेडा मेरठ।

*गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः-*

01. एक गाडी क्विड सफेद रंग नं0 UP14CY 1802 जिसका इंजन नं0 E049086 चैसिंस नं0 MEEBBA001G4353813

02. एक डंडा बांस करीब साढे चार बालिस्त,

03. एक लोहे की राड

04. ,एक पाना जंग लगा हुआ ,

05. 04 सीसीटीवी कैमरे अलुहा कम्पनी

06. एक गाडी के इंजन का पिस्टन(पार्ट)

07. एक मोबाईल डबल सिम सैमसंग 4जी जिसका IMEI NO.-3595933/07/665710/6 , 359594/07/665710/4

08. 09 बैट्री अलग अलग कम्पनी की

09. एक नाजायज तमंचा 315 बोर