October 28, 2026

SSP आकाश तोमर के द्वारा थाना सरसावा का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश- अजय मिश्रा

Spread the love

*SSP आकाश तोमर के द्वारा थाना सरसावा का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश…*

 

*सरसावा/सहारनपुर:-*

 

सहारनपुरपुलिस कप्तान आकाश तोमर द्वारा थाना सरसावा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण में थाने के अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा लंबित विवेचनाओ का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ-साथ द्वारा थाने पर स्थापित कोविड़ केयर हेल्प डेस्क पर अपना टेम्प्रेचर आदि चेक कराया गया, जो सामान्य मिला। इसके साथ-साथ कोविड़ केयर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारियों को पुलिसकर्मियों एवं फरियादियों का तापमान, आक्सीजन लेवल आदि को रजिस्टर में अंकित करने के निर्देशो के साथ-साथ थाना प्रांगण का निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी सरसावा को उचित दिशा-निर्देश दिये गये।