October 28, 2026

पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा व पूर्व विधायक श्याद अली समर्थकों के बीच हाथापाई, मारपीट, मुकदमा दर्ज- अजय मिश्रा

Spread the love

*पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा व पूर्व विधायक श्याद अली समर्थकों के बीच हाथापाई, मारपीट, मुकदमा दर्ज*

प्रतापगढ़। जिले के रानीगंज विधान सभा क्षेत्र के मीरजापुर चौहारी में शुक्रवार को आयोजित सपा की जनसभा में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा व पूर्व विधायक श्यादअली के बीच नोकझोंक व हाथापाई हुई थी। इस दौरान समर्थकों में जमकर मारपीट हुई थी, असलहे भी लहराए गए। यह सब मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आरके चौधरी के सामने हुआ था। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इस मामले में दूसरे पक्ष के पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के समर्थक व सपा नेता अशोक मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक श्याद अली, बृजेश यादव सहित चार नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि इसके पहले बृजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा सहित तीन नामजद वह 40- 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।