तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक लड़की के कंकाल मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले की जांच करने पर पता चला कि मामला गैंगरेप और मर्डर का है। लड़की का कंकाल तमिलनाडु के तिरुत्तनी टाउन के पास स्कूल यूनिफॉर्म में मिला। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक 15 वर्षीय पीड़िता कई दिनों से गुमशुदा बताई जा रही थी। किडनैपर्स ने पांच दिनों तक लगातार उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
पांचों आरोपियों को इस मामले में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली जानकारी सामने आई कि युवती पांच महीने से यानि बीते साल के सितंबर महीने से ही लापता थी, पुलिस ने उस दौरान इसलिए मामले को क्लोज कर दिया था क्योंकि उसके परिवार वालों ने बताया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है। लेकिन अब एक गन्ने के खेत में एक युवती के कंकाल मिलने के बाद तिरुवल्लुअर जिले के एसपी पोन्नी ने इस मामले की दोबारा से जांच के आदेश दे दिए।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-