*योगी सरकार की अधिवक्तायों को सौगात, बढ़ा दी अधिवक्ता कल्याण निधि राशि*…
प्रयागराज. उत्तर प्रदेश सरकार अब विधानसभा चुनावों से पहले हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रही है. इसी को देखते हुए बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान अधिवक्ताओं को लेकर बड़ा फैसला किया गया. कैबिनेट बैठक में अधिवक्ताओं की कल्याण निधि राशि को 1.50 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया. इस फैसले के बाद अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है.
यूपी बार काउंसिल और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने संयुक्त तौर पर सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. बार काउंसिल ऑफ यूपी के चेयरमेन श्रीश कुमार मेहरोत्रा ने कहा कि ये मांग लंबे समय से अधिवक्ता करते आ रहे थे, लेकिन किसी भी सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया. न ही कोई पहल की गई, अब योगी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट में मंजूरी देकर प्रदेशभर के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात दी है.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-