October 31, 2026

आज सी.जे.एम. कोर्ट में पेशी के दौरान अमिताभ ठाकुर की तबियत बिगड़ गयी और चक्कर आने से वे गिर गए- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

आज सी.जे.एम. कोर्ट में पेशी के दौरान अमिताभ ठाकुर की तबियत बिगड़ गयी और चक्कर आने से वे गिर गए.

 

उनके अधिवक्ता ने कोर्ट को अवगत कराया कि जेल में लगातार अमिताभ की तबियत ख़राब रही है, और उन्हें बिना किसी जाँच के हाई पावर की दवाइयाँ दी जा रही हैं. इससे सेहत में सुधार आने की जगह तबियत और बिगड़ती जा रही है.

 

अमिताभ की ख़राब तबियत का संज्ञान लेते हुए सी.जे.एम. ने जेल प्रशासन को सी.एम.ओ. द्वारा टीम गठित करा के अमिताभ की समुचित चिकित्सकीय जाँच कराने का आदेश दिया है.