*वाराणसी*- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के एक दिन पूर्व काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने सेना से हुए सेवानिवृत्त जवान जिनको विश्वविद्यालय प्रशासन अपने यहा सुरक्षा गार्ड के पद पर नियुक्ति करता है, और उनके साथ चीफ प्रॉक्टर द्वारा दुर्व्यवहार के संदर्भ
मे बीएचयू के वाइस चांसलर के शहर से बाहर होने की वजह से कुलसचिव को एक ज्ञापन सौपा, मांग किया की जहा देश के जवान इस देश के सुरक्षा के लिए अपनी जान देते है, वही सेवानिवृत्त जवानों के साथ
बी एच यू मे चीफ प्रॉक्टर द्वारा बिना किसी अपराध के नौकरी तक से निकाल दिया जाता है, छात्रों ने चेतावनी देते हुए ये बोला कि यदि चौबीस घंटे मे चीफ प्रॉक्टर को नही हटाया गया तो मजबूरी मे हम लोग कल प्रधानमंत्री से मिलने का प्रयास करेंगे,सैकड़ों की संख्या मे छात्र ढोल नगाड़ों के साथ वी सी आफिस पहुचे थे,छात्रों का ये भी कहना था की हमलोगो ने वाराणसी के जिलाधिकारी के उपस्थितिऔर बी एच यू रेक्टरके लिखित आश्वासन पर अट्ठारह दिनो बाद हम सभी छात्र इस उम्मीद पर अनशन समाप्त किया था की चीफ प्रॉक्टर पर कोई निष्कर्ष निकलेगा, लेकिन अभी तक कोई परिणाम नही आया,

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-