उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग, पुलिस महकमा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं। चुनाव आयोग के आदेश पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के 11 इंस्पेक्टर गैर जनपद के लिए ट्रांसफर किए गए हैं। इन 11 निरीक्षकों में आदमपुर, चौक, सिगरा और जैतपुरा थाने के प्रभारी भी शामिल हैं। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि जल्द ही चारों थानों पर नए थाना प्रभारी तैनात किए जाएंगे।
जारी है आवाजाही का सिलसिला —
चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले का सिलसिला जारी है। सूत्रों की मानें, तो वाराणसी कमिश्नरेट और वाराणसी ग्रामीण पुलिस में निरीक्षकों और उप निरीक्षकों की आवाजाही का यह सिलसिला अभी आगामी कुछ दिनों तक जारी भी रहेगा। उधर, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के जिन 4 थानों के प्रभारी ट्रांसफर होंगे उनका प्रभार पाने के लिए निरीक्षक और उप निरीक्षक खुद को बेहतर कैंडिडेट साबित करने की जोर आजमाइश में भी लग गए हैं।
देखें तबादले की सूची
क्र. इंस्पेक्टर का नाम कहां गए
1. महातम यादव प्रयागराज जोन
2. आशीष कुमार भदौरिया प्रयागराज जोन
3. शशि भूषण राय गोरखपुर जोन
4. डॉ. आशुतोष तिवारी गोरखपुर जोन
5. राजेश कुमार पांडेय गोरखपुर जोन
6. गया प्रसाद वाराणसी जोन
7. अनूप कुमार शुक्ला लखनऊ जोन
8. कुलदीप दुबे लखनऊ कमिश्नरेट
9. सिद्धार्थ मिश्रा लखनऊ कमिश्नरेट
10. प्रमोद कुमार पांडेय लखनऊ कमिश्नरेट
11. प्रभा देवी गोरखपुर जोन





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-