पत्र सूचना शाखा
(मीडिया सेल, गृह विभाग)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
बांदा में आगामी मास होने वाले पौराणिक मौनी बाबा मेले की
व्यवस्था की तैयारी हेतु धर्मार्थ कार्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न
मेले के सुचारू आयोजन हेतु सभी जरूरी व्यवस्थाएं
समय से सुनिश्चित करने के निर्देश
मेले में कोविड प्रोटाकाल का भी पालन किया जायेगा
लखनऊ: 09 नवम्बर, 2021
सिमौनी जनपद बांदा में आगामी मास में 15 से 17 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित होने वाले पौराणिक मौनी बाबा मेले की व्यवस्था की तैयारी हेतु अपर मुख्य सचिव, गृह एवं धमार्थ कार्य श्री अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में आज लोक भवन स्थित कमाण्ड सेण्टर में धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ।
अपर मुख्य सचिव, धमार्थ कार्य श्री अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कोविड नियमों का पालन कराते हुये मेले के आयोजन सम्बन्धी सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गयें ताकि श्रदालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मेला अवधि के दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरूस्त करने तथा मेले के मार्गो का चौड़ीकरण व मरम्मत सम्बन्धी कार्य भी समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। मेले में साफ-सफाई पर्याप्त शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा गया है।
मेला परिसर में सुचारू एवं सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था किये जाने तथा चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु भी उचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में विभिन्न विभागों यथा पर्यटन, रेशम, खादी आदि की प्रदर्शनी लगाये जाने के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु पर्याप्त संख्या में बसों के संचालन हेतु उचित कार्यवाही के लिए कहा गया है।
बैठक में परिवहन, पर्यटन, खेल, अतिरिक्त ऊर्जा, खादी एवं ग्राम उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा, ऊर्जा, सूचना विभाग के अलावा सम्बन्धित जनपद के मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
——–
सम्पर्क-सूचनाधिकारी, दिनेश कुमार सिंह





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-