August 11, 2026

*तनाव के बाद अब पाकिस्तान ने अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया*

Spread the love

पुलवामा आंतकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास आ गई है। देश के लोग पाकिस्तान को इस कायराना हरकत का जवाब देने की मांग कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए पाकिस्तान ने भारत से अपने उच्चायुक्त सोहेल महमूद को वापस बुला लिया है। उन्हें सलाह मशविरा के लिए बुलाया गया है।

महमूद पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुके हैं। महमूद के देश वापस जाने की पुष्टि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने की है। पाक विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ‘हमने परामर्श के लिए भारत में अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया है। वह आज सुबह दिल्ली से रवाना हो चुके हैं।