April 22, 2026

रामपुर पुलिस ने 24 घंटे में ही खोज निकाली कांग्रेसी नेता की चोरी गयी घोड़ी- अजय मिश्रा

Spread the love

*रामपुर पुलिस ने 24 घंटे में ही खोज निकाली कांग्रेसी नेता की चोरी गयी घोड़ी*

 

रामपुर। रामपुर पुलिस ने जिस तरह सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की भैंस को ढूंढने में सफलता पाई थी, ठीक उसी तरह एक बार फिर 24 घंटे के अंदर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाजिश खान की काले रंग की घोड़ी *रानी* की बरामदगी कर ली है। घोड़ी थाना गंज क्षेत्र के काशीपुर गांव में बरामद हुई। पुलिस घोड़ी चोरी करने वाले 2 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामपुर पुलिस इसके पहले पूर्व जिलाधिकारी रहे अमित किशोर के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते को भी 24 पार्टी के भीतर ही ढूंढ निकाला था।