April 21, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में घमासान जारी- अजय मिश्रा

Spread the love

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में घमासान जारी है. दोनों ही पार्टी खुद को पूर्वांचलियों का हिमायती साबित करने की होड में जुटी हुई हैं.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी छठ पूजा की आड़ में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं और खुद को पूर्वांचलियों का सबसे बड़ा हितैषी साबित करने में जुटे हुए हैं. बता दें कि बीजेपी ने पहले दिल्ली सरकार पर सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा करने की मंजूरी न देने पर निशाना साधा था. जिसके बाद दिल्ली सरकार को बढ़ते दबाव के चलते छठ पूजा की इजाजत देनी पड़ी थी. वहीं अब आप पार्टी के विधायकों ने भी बीजेपी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी छठ घाटों का निर्माण रोक रही है. इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट भी किया है.

 

केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा छठ पूजा में विघ्न डालना सही नहीं-

 

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “ छठ पूजा के आयोजन में इस तरह विघ्न डालना सही नहीं है. हम सबको मिलकर इसका आयोजन करना चाहिए और फिर मिलकर छठी मैया की पूजा करेंगे. तभी तरक्की होगी.”