दुमका :-(झारखंड)
– – – – – – – – – – – – –
*जरमुंडी प्रखंड सभागार में उपायुक्त ने की सभी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा*
⏸ दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की ।
⏸ प्रखंड स्तर के अधिकारी एवं कर्मियों को अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ तत्परता से काम करते हुए योजनाओं को कार्यान्वित करने के दिए निर्देश ।
⏸ पशुधन विकास योजना , मनरेगा अंतर्गत सभी लम्बित योजना , बिरसा हरित ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि अन्य योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश ।
⏸ उपायुक्त ने स्वीकृत आवास के लाभुकों को समय पर किस्त भुगतान करने के दिए निर्देश ।
⏸ शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की आवश्यकता बताते हुए उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को दिए निर्देश ।
⏸ मौके पर सभी विभाग के अधिकारी थे मौजूद ।
सुशील झा






More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-