April 17, 2026

दुमका के जंगल से जले वैन और अधजला शव बरामद-सुशील झा

Spread the love

दुमका :(झारखंड)

– – – – – – – – – – – –

 

*दुमका के जंगल से जले वैन और अधजला शव बरामद*

⏸ दुमका जिले के टोंगरा थानाक्षेत्र के सुदूर जंगल के पास अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर उसी की वैन में उसे जला दिया ।

⏸ जामताड़ा जिले के कुंडहित थानाक्षेत्र के बाबुपूर गाँव का 43 वर्षीय मृतक काजल मंडल ने अपनी रोजी-रोटी के लिए कुछ साल पहले खरीदी थी एक पुरानी ओमनी वैन । जिसे भाडे के लिए खुद चलाकर अपने परिवार का करता था भरण-पोषण।

⏸ किसी अज्ञात के द्वारा भाड़े के लिए किए गए फोन को ग्राहक(पैसेन्जर) समझकर भाड़ा के लोभ की जल्दबाजी में ही सुनसान जगह पर वैन रोकने की पुलिस ने जताई आशंका ।

⏸ पुलिस की तफ्तीश में वैन से काफी दूर मिला खून का धब्बा । जिससे अपराधियों द्वारा व्यक्ति की हत्या कर उसी की वैन में डालकर जला दिए जाने के तथ्य का हुआ खुलासा ।

⏸ साक्ष्य छिपाने के लिए अपराधियों ने काजल मंडल को वैन सहित कर दिया आग के हवाले ।

⏸ डाॅग स्क्वायड के सहारे पुलिस कर रही है हर बिन्दुओं पर जांच ।

⏸ समाचार प्राप्त होने तक परिजनों द्वारा अभी तक किसी पर शंका जाहिर नहीं की जा सकी है ।

 

 

सुशील झा