पुलवामा हमले को अभी कुछ ही समय हुआ है कि एक भारतीय हैकर ग्रुप ने पाकिस्तान पर बड़ा साइबर हमला किया है। भारतीय हैकर ने 200 से अधिक पाकिस्तानी वेबसाइट्स को हैक दिया है। टीम आई- क्रू द्वारा हैक किए गए इन वेबसाइट्स को खोलने पर वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है और एक मोमबत्ती जलती हुई नजर आ रही है।
इसके अलावा भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान तिंरगे धुएं के साथ उड़ान भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। पेज में एक संदेश भी लिखा है, ‘पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को हमारी श्रद्धांजलि।
इसके अलावा जो संदेस लिखा है वो इस प्रकार है, ‘हम 14/02/2019 कभी नहीं भूलेंगे। उन वीर जवानों को समर्पित जिन्होंने पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान की बाजी लगा दी। हम माफ कर दें? हम भूल जाएं? भारत कभी नहीं भूल सकता! आपके अनुसार…’।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-