‼ *आज दिनांक 31.10.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼
1- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी* द्वारा लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी ।
2- *क्षेत्राधिकारी लाइन श्री राघवेन्द्र सिंह* द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को स्मृति चिन्ह देकर एवं माल्यार्पण कर उनके खुशहाल जीवन की कामना करते हुए विदाई दी गयी ।
3- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना बरला पुलिस टीम द्वारा 10 जुआरी गिरफ्तार,कब्जे से ताश पत्ते व 9160/- रू0 बरामद ।
4- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना खैर पुलिस टीम द्वारा एक वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
5- *प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री हरेन्द्र पाल सिंह* के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन परिसर के क्वार्टर गार्द, जिम, आर0ओ0, परेड ग्राउण्ड, बैरिक व पुलिस ऑफिस आदि में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
6- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत 03 शातिर लुटेरे गिरफ्तार,कब्जे से 20,640/- रूपये,अवैध असलहा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद ।
7- राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अलीगढ़ पुलिस के जवानों द्वारा शहर क्षेत्र में मार्च पास्ट किया गया । जिसका शुभारंभ क्षेत्राधिकारी द्वितीय/यातायात श्री मोहसिन खान द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
8- अलीगढ़ पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत चलाया गया विशेष चेंकिग व पैदल गश्त अभियान ।
9- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 33 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।
10- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 117 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।
11- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 397 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 54,500/- रूपये शमन शुल्क वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत- 33, *ऑपरेशन नकेल* के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान-171, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर- 21 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 93 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 07 वाहनों के चालान।
12- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी,अलीगढ़ व द्वितीय अग्निशमन अधिकारियों द्वारा अग्निशमन केन्द्रों पर उपस्थित कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी । फायर स्टेशनों पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा फायर स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की गयी। फायर सर्विस यूनिट गभाना द्वारा प्रातः ग्राम कलुआ में भूसे(चारा) में लगी आग को बुझाया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-