April 16, 2026

मिर्जापुर पुलिस के *सराहनीय कार्य

Spread the love

मीरजापुर जनपद पुलिस द्वारा जनपद में अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा जिनमें थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा चोरी के दो अदद मोबाईल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना कछवाँ पुलिस द्वारा चोरी के 03 अदद मोबाईल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना कछवाँ पुलिस द्वारा ताला तोड़ने के औजार सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना लालगंज पुलिस द्वारा चोरी के 02 अदद तखत व ट्रैक्टर की चैन के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार, थानाध्यक्ष अहरौरा द्वारा 02 शातिर अपराधियों का गुण्डा एक्ट में किया गया चालान तथा जनपद में कानून/ शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कुल 13 व्यक्तियों का शान्ति भंग में किया गया चालान। जिसका थानावार विवरण निम्नवत है-*

*1-* *थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा चोरी के दो अदद मोबाईल के साथ 01 गिरफ्तार*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 घनश्याम सिंह प्रभारी चौकी लालडिग्गी थाना कोतवाली कटरा मय हमराह उ0नि0 चन्द्रकान्त तिवारी, कां0 राकेश यादव के साथ गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कटरा में पंजीकृत मु0अ0सं0-66/19 धारा 380 भा0द0वि0 की विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये *अभियुक्त मोहम्मद हारून पुत्र मो0 अमीन मास्टर निवासी हथिया फाटक थाना कोतवाली शहर को आज रविवारको समय 12.10 बजे शास्त्री पुल से 02 अदद चोरी की मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी करते हुये अभियुक्त को जेल भेजा गया।

*2-* *थाना कछवाँ पुलिस द्वारा चोरी के 03 अदद मोबाईल के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 रामबचन यादव प्रभारी चौकी भैंसा थाना कछवाँ मय हमराह हे0कां0 रामजी यादव के साथ गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कछवाँ में पंजीकृत मु0अ0सं0-32/19 धारा 380 भा0द0वि0 की विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये *आरोपी1-करन हरिजन पुत्र धर्मनाथ निवासी भैंसा थाना कछवाँ 2-शम्भू पुत्र रामजी पासी निवासी भैंसा थाना कछवाँ को आज रविवारको समय 10.30 बजे रेलवे क्रासिंग के पास भैंसा तिराहे से 03 अदद चोरी की मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी करते हुये आरोपियों को जेल भेजा गया।

*3-* *थाना लालगंज पुलिस द्वारा चोरी के 02 अदद तखत व ट्रैक्टर की चैन के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष लालगंज के कुशल पर्यवेक्षण में उ0नि0 जितेन्द्र सरोज व उ0नि0 बेचू यादव मय हमराह हे0कां0 आशनाथ के साथ गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लालगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0-30/19 धारा 379 भा0द0वि0 की विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये *आरोपी1-अंकित तिवारी पुत्र लक्ष्मण तिवारी निवासी सरलानगर थाना मैहर जनपद सतना म0प्र0, 2-अनुराग द्विवेदी पुत्र रविशंकर द्विवेदी निवासी सरलानगर थाना मैहर जनपद सतना म0प्र0, 3-अंकित खरे पुत्र नरानय खरे निवासी सरलानगर थाना मैहर जनपद सतना म0प्र0, व 4-राघवेन्द्र वर्मन पुत्र रामखेलावन वर्मन निवासी सरलानगर थाना मैहर जनपद सतना म0प्र0* को आज रविवार को समय 07.30 बजे पटेल ढाबा थाना लालगंज से गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से एक टेलर में चोरी के 02 अदद तखत व ट्रैक्टर में प्रयोग होने वाली चैन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी करते हुये आरोपियों को जेल भेजा गया।

*4-* *थाना कछवाँ पुलिस द्वारा ताला तोड़ने के औजार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कां0नरेन्द्र यादव व कां0सत्यजीत साथ में आवंटित क्षेत्र में गश्त में मामूर थे कि इस दौरान *अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र मूरत नरायन निवासी भैंसा थाना कछवाँ को भैंसा रेलवे क्रासिंग के पास से ताला तोड़ने के उपकरण व सरिया के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त का चालान करते हुये जेल भेजा गया।
[रविवार को * *थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 02 शातिर अपराधी का गुण्डा एक्ट में चालान*
रविवारको थानाक्षेत्र अहरौरा के शातिर अपराधी *रामदास पुत्र पुत्तन निवासी मढवा थाना अहरौरा व राहुल उर्फ ओमप्रकाश पुत्र जयराम हरिजन निवासी जूड़ई थाना अहरौरा को लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के दृष्टिगत थानाध्यक्ष अहरौरा मनोज कुमार ठाकुर द्वारा धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत चालान किया गया। इन अपराधियों का आम जनमानस भय व आतंक व्याप्त था।
[मिर्जापुर रविवार को *-जनपद में कानून/शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में कुल 13 व्यक्तियों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 151 दं0प्र0सं0 की कार्यवाही की गयी, जिनका थानावार विवरण निम्नवत् हैः*

*थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति का 151 दं0प्र0सं0 में चालान-*
1- राजन सोनी पुत्र हरिश्चन्द्र सोनी निवासी पकड़ी तर थाना विन्ध्याचल

*थाना कोतावाली देहात पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों का 151 दं0प्र0सं0 में चालान-*
1- रामचन्दर पुत्र स्व0 कतलू निवासी टाँड थाना को0देहात
2- हरिशंकर पुत्र रामनन्दन निवासी टाँड थाना को0देहात
3- गौरीशंकर पुत्र रामनन्दन निवासी टाँड थाना को0देहात
4- बनवारी पुत्र गुलाब निवासी टाँड थाना को0देहात
5- राकेश पुत्र बनवारी निवासी टाँड थाना को0देहात

*थाना चील्ह पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों का 151 दं0प्र0सं0 में चालान-*
1- रामजी बिन्द पुत्र लल्लू राम निवासी सरांवा थाना कछवाँ
2- तेजबहादुर उर्फ बन्टी पुत्र पुनवासी निवासी सरांवा थाना कछवाँ

*थाना लालगंज पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों का 151 दं0प्र0सं0 में चालान-*
1- मेवालाल पुत्र लूधर गौड़ निवासी नैडी कठारी थाना लालगंज
2- राजू पुत्र अमरनाथ निवासी नैडी कठारी थाना लालगंज
3- छोटे लाल पुत्र लोखू निवासी नैडी कठारी थाना लालगंज

*थाना जिगना पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों का 151 दं0प्र0सं0 में चालान-*
1- राजाराम माँझी पुत्र स्व0भगवान दास निवासी जिगना थाना जिगना
2- बृजलाल पुत्र स्व0भगवान दास निवासी जिगना थाना जिगना । का चालान किया गया *

मिर्जापुरप्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र जनपद को मिली बड़ी सफलता सफलता 12 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलायाः-*
*महिला परिवार परामर्श केन्द्र कार्यालय पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा चलाये जाने वाले प्रोजेक्ट मिलन में आज रविवार-को जनपद मीरजापुर के विभिन्न थानाक्षेत्रों के 12 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया। ये विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे, जिनको परिवार परामर्श केन्द्र में हुयी काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया। रविवारको मिलाये गये जोड़ों का विवरण निम्नवत् है –*
01-प्रथम पक्ष – रूपा देवी पुत्र दशरथ मौर्या निवासी कुड़ी थाना मड़िहान
द्वितीय पक्ष – पवन कुमार पुत्र ललन निवासी भरगो थाना मड़िहान
02-प्रथम पक्ष – सरोज पुत्री स्व0 शिवचरन निवासी बसारी थाना पड़री
द्वितीय पक्ष – रमेश पुत्र मखड़ू निवासी शिवगढ़ थाना पड़री
03-प्रथम पक्ष – रेखा देवी पुत्री रमाशंकर निवासी नुनौटी थाना चुनार
द्वितीय पक्ष – विनय कुमार पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी नुनौटी थाना चुनार
04-प्रथम पक्ष- अनिल गौतम पुत्र साहेब लाल निवासी गणेशगंज थाना कोतवाली कटरा
द्वितीय पक्ष- रेनू पुत्री नन्द लाल निवासी खैरी थाना मड़िहान
05-प्रथम पक्ष- राधा देवी पुत्र ललन चौधरी निवासी भागीरथी थाना कछवाँ
द्वितीय पक्ष – मंजीत चौधरी पुत्र भग्गन चौधरी निवासी लखनपुरा थाना चील्ह
06-प्रथम पक्ष – शिवकुमार विश्वकर्मा पुत्र भोला नाथ निवासी रामपुर थाना मड़िहान
द्वितीय पक्ष- सीता देवी पुत्री रामजी निवासी कोलकम थाना लालगंज
07-प्रथम पक्ष- मुन्नी पुत्री सुनील निवासी मुजेहरा कला थाना चील्ह
द्वितीय पक्ष- मंगल वर्मा पुत्र डंगर निवासी मुजेहरा कला थाना चील्ह
08-प्रथम पक्ष- नीलम पुत्री मंगरू निवासी विजयपुरा थाना विन्ध्याचल
द्वितीय पक्ष- जितेन्द्र कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र सोनकर निवासी छोटी बसहीं थाना कोतवाली कटरा
09-प्रथम पक्ष- सुमन कुमारी पुत्री मुन्नी लाल निवासी दीक्षितपुर थाना कोतवाली देहात
द्वितीय पक्ष- गनेश विश्वकर्मा पुत्र रामनरेश निवासी मदारपुर थाना अहरौरा
10-प्रथम पक्ष- पूनम देवी पुत्री हुबलाल निषाद निवासी लखनपुर थाना चील्ह
द्वितीय पक्ष- जूगनू निषाद पुत्र छब्बी लाल निवासी तातेपुर थाना सारनाथ वाराणसी।
11-प्रथम पक्ष- अजय कुमार पुत्र भगवान दास निवासी महुआरी कला थाना विन्ध्याचल
द्वितीय पक्ष- गुन्जा देवी पुत्री मुन्नी लाल उर्फ पुरषोत्तम निवासी बरईबरी बरीदूबे थाना विन्ध्याचल
08-प्रथम पक्ष- वन्दना देवी पुत्री धर्मजीत निवासी अकोढ़ी थाना विन्ध्याचल
द्वितीय पक्ष- शम्भू यादव पुत्र चन्द्रमा यादव निवासी महनाग थाना मिर्जामुराद वाराणसी।

पुलिस लाईन में बने परिवार परामर्श केन्द्र में रविवारको की गयी उक्त समस्त कार्यवाही/काउन्सिलिंग के दौरान महिला मुख्य आरक्षी शशिबाला यादव, सम्मानित सदस्यगण श्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, डा0 कृष्णा सिंह, श्रीमती निर्मला राय मौजूद रहे।