June 20, 2026

कभी डकैत ददुआ और ठोकिया जैसे बड़े डकैतों के खिलाफ एसटीएफ का मुखबिर रहने वाला डकैत आहिस्ता आहिस्ता जरायम की दुनिया का बड़ा अध्याय बन गया था-अभिलाष राम

Spread the love

चित्रकूट ब्रेकिंग:- कभी डकैत ददुआ और ठोकिया जैसे बड़े डकैतों के खिलाफ एसटीएफ का मुखबिर रहने वाला डकैत आहिस्ता आहिस्ता जरायम की दुनिया का बड़ा अध्याय बन गया था जो दो प्रांतों की पुलिस और एसटीएफ के लिए मुसीबत बन बैठा था जिसको पिछले 2 दशकों से यूपी और एमपी की पुलिस व एसटीएफ डकैत के खात्मे के लिए हर रोज़ जंगलों की खाक छानती थी लेकिन शातिर डकैत हर बार बच निकलता था, डकैत का आतंक हर रोज़ बढ़ता जा रहा था जिसके बाद आज देर रात एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश व उनकी पूरी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना से बहिलपुरवा के माधो जंगल मे घात लगाईऔर डकैत के साथ मुठभेड़ हो गई, एडीजी अमिताभ यश ने *एम, वी, डी, न्युज इंडिया* को बताया कि डकैत बहुत शातिर होने के चलते इसको पकड़ पाना थोड़ा मुश्किल था लेकिन घने जगंल में गैंग सर्द रात में आग जलाकर ताप रहा था जिसके धुंवे और लौ को उठता देख उसी आधार पर टीम आगे बढ़ी और डकैत के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमे गैंग सरगना गौरी यादव को एसटीएफ की टीम ने मार गिराया जबकि अन्य डकैत मौके से भाग निकलने में सफल साबित हुए, एडीजी ने बताया कि इस डकैत सरगना के ऊपर लूट, हत्या, बलात्कार और रंगदारी जैसे 45 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसके बढ़ते अपराध के ग्राफ को देखते हुए हमारी टीम सरगर्मी से इसकी तलाश में जुटी थी जिसके बाद अब टीम को सफलता मिली है।

 

*अभिलाष राम चित्रकूट*

*M V D INDIA NEWS*