August 15, 2026

विकास भवन सभागार फतेहपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति श्री हीरालाल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई- अजय मिश्रा

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

फतेहपुर 29, अक्टूबर,2021

विकास भवन सभागार फतेहपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति श्री हीरालाल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि विकास परक,जनकल्याणकारी, लाभार्थी परक योजनाओ से सम्बंधित जनप्रतिनिधियों द्वारा की गयी प्रार्थना पत्रो का निस्तारण नियमानुसार ससमय से जनप्रतिनिधियों एवं समिति को भी अवगत कराये। जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का अनुपालन शत प्रतिशत नियमानुसार सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक रुप से कमजोर नागरिक जो कैंसर, किडनी, मस्तिष्क, लिवर जैसे गंभीर बीमारी से ग्रषित हो उन्हें समय से रिपोर्ट लगवाकर शासन को भेजे जिससे आवेदक को त्वरित लाभ मिल सके। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने कहा कि समिति के अध्यक्ष/सदस्य द्वारा बैठक में सुझाव दिए गए है प्रमुखता के साथ नियमानुसार निस्तारण कराया जायेगा। बैठक में मा0 एम0एल0सी शिक्षक संघ वाराणसी श्री लाल बिहारी यादव, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश, आई0ए0एस श्री नवनीत सेहरा, सुश्री निधि बंसल,उपसचिव श्री रामनरायण, समीक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार, रिपोर्टर श्री अर्चित कुमार बाजपेयी, अपर निजी सचिव अजय कुमार, अपर जिला अधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।