अखिलेश यादव का अमित शाह पर बड़ा हमला कहा चाहे जितनी भी रणनीति बना ले जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है, भाजपा में आज अमित शाह के दौरे पर तमाम बैठकों और रणनीति पर हो रहा मंथन इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर तमाम हमले किए अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के घटिया निर्माण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आखिरकार देश की बड़ी कंपनियों को टेंडर क्यों नहीं दिए गए और वही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जैसे बड़े प्रोजेक्ट में भाजपा के सहयोगी व चहेते लोगों को टेंडर दिया गया वहीं भाजपा के मेयर के भाई की कंपनी पर भी सवाल उठाया एक सवाल के जवाब में उन्होंने साफ कहा कि कद्दावर और बहादुर नेताओं को ही सपा जॉइन करा रही है पश्चिम से भाजपा के घुसने का रास्ता बंद कर दिया गया है और पूर्वांचल में राजभर के साथ हुई बड़ी रैली का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और पश्चिम दोनों तरफ से भाजपा के जीतने का रास्ता बंद कर दिया है और बीच में हम मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार के मंच में मठभेद है, सभी नेता एक दूसरे को हराने में लगे हुए

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-