पत्र सूचना शाखा
*(मुख्य सचिव मीडिया कैम्प)*
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0
*मुख्य सचिव ने दीपावली के पर्व को देखते हुए समस्त कर्मियों को आगामी 01 नवम्बर तक वेतन / मानदेय आदि का भुगतान करने के दिए निर्देश*
*दिनांक: 28 अक्टूबर, 2021*
*लखनऊः* आगामी 04 नवम्बर, 2021 को दीपावली के पर्व को देखते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने समस्त कर्मियों (सरकारी / अर्द्ध सरकारी / संविदा / आउटसोर्सिंग सहित) को दिनांक 01 नवम्बर, 2021 तक वेतन / मानदेय आदि का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव को परिपत्र निर्गत कर उक्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिपत्र में यह भी कहा है कि उक्त के सम्बन्ध में सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा स्वयं समीक्षा कर भुगतान किये जाने की स्थिति से दिनांक 02 नवम्बर, 2021 तक कार्मिक विभाग को अवश्य अवगत करा दिया जाए।
——–

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-