April 15, 2026

दो पटाखा कारोबारियों के लाइसेंस नवीनीकरण पर दमकल विभाग ने लगाई रोक-अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*दो पटाखा कारोबारियों के लाइसेंस नवीनीकरण पर दमकल विभाग ने लगाई रोक*

*पटाखा लाइसेंसों के सत्यापन का कार्य शुरू*

फतेहपुर( चौपाल संवाद) । छिवलहा कस्बे में पटाखा गोदाम विस्फोट के बाद दमकल विभाग हरकत में आया है। विभाग ने लाइसेंसों का सत्यापन चालू किया है। दो पटाखा कारोबियों की इमारत मानक के अनुरुप नहीं पाई गई, वहीं पटाखा गोदाम में विस्फोट मामले में लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी गई है।दमकल टीम के निरीक्षण के दौरान शहर के रामगंज पक्का तालाब स्थित पटाखा विक्रेेता अभिषेक कश्यप की दुकान उपयुक्त नहीं पाई गई। मानक के अनुरुप दुकान नहीं होने पर नवीनीकरण पर दमकल विभाग ने आपत्ति दर्ज की है। नवीनीकरण पर रोक लगाई है। पटाखे की दुकान भूतल पर होनी चाहिए। विक्रेता की दुकान प्र‌थम तल पर है। उधर, धाता के कारीकान निवासी राकेश केशरवानी की दुकान आबादी के बीच है। आबादी से दुकान हटाने के बाद ही नवीनीकरण होगा। इनके नवीनीकरण में भी रोक लगाई गई है। वहीं छिवलहा कस्बे में पटाखा गोदाम के विस्फोट के मामले में आले हसन का लाइसेंस निरस्त किए जाने की रिपोर्ट भेजी गई है।