कानपुर को मोहित कर गए IG अग्रवाल।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार लगातार पुलिस अधिकारियों से भरी तबादला एक्सप्रेस को रवाना कर रही है, इस बार तबादला एक्सप्रेस में रवाना हुए कानपुर रेंज के आइजी मोहित अग्रवाल… आइजी मोहित अग्रवाल की कानपुर रेंज में तैनाती के काल को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके ही कार्यकाल में बिकरू कांड जैसी घटना हुई तो फर्रुखाबाद में दो दर्जन से ज्यादा बच्चों को उन्हीं के साहस से अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त कराया गया था। एक तरह से जब भी पुलिस संकट में घिरी तो उन्होंने खुद मोर्चा संभाला और जीत हासिल की।
2 साल कानपुर में दी सेवा
वरिष्ठ आइपीएस मोहित अग्रवाल की कानपुर रेंज में तैनाती चार जुलाई 2019 को हुई थी। करीब सवा दो साल के लंबे कार्यकाल में उन्होंने कई बार पुलिस के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई। बिकरू कांड के बाद हुए अभियुक्तों के साथ हुई पुलिस की पहली मुठभेड़ में आइजी खुद शामिल रहे और दो बदमाशों को ढेर कर दिया। उन्हीं की निगरानी में कुख्यात विकास दुबे का किला नुमा घर पुलिस ने ढहा दिया था। पूरे प्रकरण में पुलिस पर जब जब सवाल उठे, तब आइजी ने आगे आकर बचाव किया।
बड़े वारदातों को निपटाने में महारथ हासिल–
नागरिकता संशोधन कानून के दौरान हुए विवाद में भी वह तत्कालीन एडीजी प्रेम प्रकाश के साथ सक्रिय रहे। उनके कार्यकाल में दूसरी बड़ी घटना फर्रुखाबाद में हुई, जब एक सिरफिरे ने जन्मदिन की पार्टी के बहाने पत्नी की मदद से गांव के दो दर्जन बच्चों को बंधक बना लिया। आइजी सूचना मिलते ही फर्रुखाबाद पहुंचे और बच्चों को मुक्त कराया। इस घटना में अपहरणकर्ता पुलिस के हाथों मारा गया, जबकि उसकी पत्नी को गांव वालों ने पीट पीटकर मार डाला था। दंपती की बेटी की मोहित अग्रवाल अब तक देखभाल कर रहे हैं। अपराधियों और माफिया के खिलाफ भी उन्होंने रेंज में अभियान चलाया। औरैया में सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के अपराध साम्राज्य को उन्होंने जड़ से उखाड़ फेंका और अब तक अपराधियों व माफिया के करोड़ों की संपत्ति जब्त कराई।
आइजी ने कहा-
आइजी कानपुर रहे मोहित अग्रवाल ने कहा कि कानपुर का कार्यकाल मेरे लिए यादगार रहा। मंडल के सभी जिलों से सहयोग मिला, जिसकी बदौलत हर चुनौती का सामना किया। बिकरू कांड पुलिस के लिए काला अध्याय है, लेकिन आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के माध्यम से दूसरे अपराधियों को संदेश देने का भी काम किया गया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-