September 26, 2026

CM योगी ने DD नैशनल के एक कार्यक्रम में कहा-अजय मिश्रा

Spread the love

CM योगी ने DD नैशनल के एक कार्यक्रम में कहा–

 

मेरी आस्था मेरे साथ है। मेरी आस्था राम में है तो मंदिर ही जाऊंगा…

 

लखीमपुर मामले की मॉनिटरिंग स्वयं मा. उच्चतम न्यायालय कर रहा है। सरकार किसी को बचा नहीं रही है। किसी भी अपराध के प्रमाण होंगे तो उसके खिलाफ कठोरतापूर्वक कार्रवाई होगी…

 

वर्ष 2004 से 2014 के बीच में पूरे देश में किसानों ने बड़े पैमाने पर आत्महत्याएं की थीं, तब कोई किसान आंदोलन नहीं हुआ था, तब कहां थे ये किसान हितैषी?

 

वर्ष 2014 के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री जी की नीतियों के कारण किसानों के चेहरे पर खुशहाली आई और आत्महत्याएं रुकीं।

 

सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान उत्तर प्रदेश ने खुद को साबित किया है। हम टेस्ट में नंबर वन हैं। वैक्सीनेशन में नंबर वन हैं। हम कोरोना की तीसरी लहर आने नहीं देंगे…

 

यदि पिछली सरकारों ने काम किया होता, संसाधनों का सदुपयोग किया होता तो उत्तर प्रदेश देश की छठवीं नहीं, बल्कि ‘नंबर 1’ अर्थव्यवस्था होता

 

‘मिशन शक्ति’ के फेज-3 का कार्यक्रम चल रहा है।

 

किसी भी महिला की समस्या की तत्काल सुनवाई होगी और त्वरित एक्शन होगा.

 

आज उ.प्र. का नौजवान बड़े गर्व के साथ कह सकता है कि वह देश के हृदय स्थल का निवासी है। हमारी सरकार ने प्रदेश को उसकी पहचान दिलाई है। अब राज्य के हर नागरिक को सम्मान के भाव से देखा जा रहा है।