October 29, 2026

जब युवती ने दरोगा के खिलाफ जुटा लिए सबूत, तो आरोपी पुलिसकर्मियों की हुई सिट्टी पिट्टी गुल- अजय मिश्रा

Spread the love

मेरठ-
जब युवती ने दरोगा के खिलाफ जुटा लिए सबूत, तो आरोपी पुलिसकर्मियों की हुई सिट्टी पिट्टी गुल।

उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिसकर्मी खाकी को दागदार करने की कसम खां कर बैठे है। कभी रिश्वत तो नशे में धुत्त होकर महकमे को शर्मसार करते नजर आते है। इसी क्रम में मेरठ के दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा कराने वाली युवती ने ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरने के बाद सोमवार को एसएसपी से मिली। पुलिस ऑफिस पहुंची युवती ने व्हाट्सएप चैट से जुड़े कुछ सबूत अफसरों को सौंपकर बताया कि दरोगा ही उसे ब्लैकमेल करता था।

ब्लैकमेलिंग करने में पुलिसकर्मी सबसे आगे !
आपको बता दें कि, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की युवती ने कुछ दिन पहले हस्तिनापुर में तैनात दरोगा अरुण कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अगले दिन ही दरोगा की पत्नी आरती दिवाकर ने प्रेसवार्ता कर पति पर लगे आरोप झूठे बता दिए। वह अफसरों से मिली, जिसके बाद आरती की तहरीर पर युवती के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया। वहीं सोमवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर युवती ने बताया कि दरोगा पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उसके परिजन समझौते का दबाव बना रहे हैं। फोन पर धमकी दी जा रही है कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो किसी और मामले में फंसाकर जेल भिजवा देंगे।