‘दिल से न निकलेगी मरकर भी वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुश्बूए वफ़ा आएगी’ किसी शायर के इस शेर ने बखूबी आज बलुआ घाट के माहौल को चरितार्थ किया है। पुलवामा आतंकवादी हादसे में शहीद हुए बनारस के लाल सीआरपीएफ के जवान शहीद रमेश यादव की अंतिम यात्रा में देशभक्ति का जज्बा लिए हज़ारों नौजवान भारत माता की जय करते हुए तिरंगे के साथ देश के फलक पर नया इतिहास लिखने के लिए बेताब दिखे।
नम आँखों से दी विदाई

गुरूवार को शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रमेश यादव का पार्थिव कलकल करती सदानीरा के तट पर पंचतत्व में लीन हो गया पर अपने पीछे छोड़ गया कई सारे सवाल और कई सारे जवाब। पिता श्याम नारायण ने दुखी मन से पुत्र को अग्नि तो दे दी पर दिल में कहीं न कहीं इस बात का मलाल सलाता रहा कि मेरा बेटा जा रहा है। कभी गुमसुम तो कभी छल छल कर छलक जा रही आंखों से अपलक अपने बेटे को निहारते श्याम नारायण ने दुखी मन से पुत्र को मुखाग्नि दी और इधर फिजा में गूँज उठा वन्देमातरम और भारत माता का जयघोष।
बाक्स को लिपट के रोए पिता
शनिवार की सुबह जब शहीद का शव उसके पैतृक गांव तोफापुर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद राज्य मंत्री अनिल राजभर ने किसी तरह बूढ़े बाप को सहारा दिया जिसकी सूख चुकी आँख में अपने बेटे की लाश देख चमक लौट आई थी साथ ही आंसू भी। बार -बार संदूक में बंद शव को खोलने की जिद कर रहे पिता को मौके पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने समझाया।
उसके बाद शुरू हुई वीर सपूत की अंतिम यात्रा जो ढाई घंटे से भी ज्यादा का समय लेकर बलुआ घाट पहुंची। बलुआ घाट पर अपने इस शहीद के अंतिम दर्शन को जन सैलाब उमड़ा था। चारों तरफ सिर्फ तिरंगा दिखाई दे रहा था। घात किनारे जब शव रखा गया तो सबसे पहले परिजनों ने श्रद्धांजलि दी। बूढ़े बाप ने चुनरी उधाई तो डेढ़ साल का मासूम पिता को लकड़ी के बाक्स में बंद देख बिलख पड़ा।
इन्होने दी श्रद्धांजलि
बलुआ शमशान घाट पर केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्य मंत्री अनिल राजभर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय, एडीजी पीवी रामशास्त्री, कार्यवाहक डीएम, सीडीओ गौरांग राठी, कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व कांग्रेस विधायक अजय राय, भाजपा के काशी प्रान्त अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
सीआरपीएफ के जवानों ने अपने साथी को पूरे सैनिक सम्मान के साथ शस्त्र सलामी दी और जवानों ने तिरंगे में लिपटे अपने मित्र के शरीर से तिरंगा उतारकर पिता श्याम नारायण को सौंपा। श्याम नारायण ने जैसे ही अपने शहीद पुत्र को मुखाग्नि दी गंगा तट मां भारती के जयकारों से गूँज उठा।। . साभार

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-