नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से सोमवार को तीसरी बार एनसीबी ऑफिस में बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से पूछताछ की जाएगी. अनन्या को सुबह 11 बजे बुलाया गया है. इससे पहले अनन्या पांडे ड्रग्स के केस में गिरफ्तार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट को लेकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन एनसीबी के सामने पेश हुईं थीं. वहां पर एनसीबी ने उनके करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी.एनसीबी क्रूज पोत से ड्रग्स मिलने के मामले में जांच कर रही है और इस संबंध में शाहरुख खान के बेटे आर्यन सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के दौरान एनसीबी को आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच व्हाट्सएप पर हुई कुछ चैट मिली थी. उन्होंने कहा कि एनसीबी अधिकारी चैट के बारे में कुछ और जानकारी हासिल करना चाहते हैं और इसके लिए गुरुवार को अनन्या को कार्यालय बुलाया गया था जहां उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी. एनसीबी ने गुरुवार को अनन्या का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया था. एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, इस चैट में यह आरोप लगाया जा रहा है कि अनन्या गांजे से जुड़ी बातें कर रही थीं. आरोप यह भी है कि आर्यन उस चैट में गांजा अरेंज करने की बात कर रहे थे. हालांकि पहले दिन पूछताछ के दौरान अनन्या ने आरोपों से इनकार कर दिया था. एनसीबी के उपमहानिदेशक अशोक मुथा जैन ने कहा कि जारी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अनन्या को सोमवार को फिर से बुलाया गया है.यह पूछे जाने पर कि क्या अनन्या ने आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट के बारे में कुछ बताया, जैन ने कहा कि वह जांच से संबंधित ब्योरा साझा नहीं कर सकते. इस सवाल पर कि क्या अभिनेत्री से पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ तस्करों के बारे में कोई सूचना मिली, एनसीबी अधिकारी ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है.
सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान एनसीबी को आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच व्हाट्सएप पर हुई कुछ चैट मिली थी. उन्होंने कहा कि एनसीबी अधिकारी चैट के बारे में कुछ और जानकारी हासिल करना चाहते हैं. इसके लिए गुरुवार को अनन्या को कार्यालय बुलाया गया था जहां उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-