June 27, 2026

*शहीद रोहिताश लांबा को अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब*

Spread the love

पुलवामा में शहीद हुए शाहपुरा के लाल रोहिताश लांबा का पार्थिव शरीर देर रात अमरसर थाने लाया गया। जहां आज सुबह सेना के वाहन से शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोविंदपुरा ले जाया गया। अमरसर थाने के अधिकारियों ने पुष्प चक्र भेंट कर लांबा को श्रद्धांजलि दी। शहीद के दर्शन के लिए उनके घर जन सैलाब उमड़ा है।