May 7, 2026

दो दिन पूर्व डिलीवरी ऑटो से एक लाख दस हजार की चोरी में पकड़े गए चोरों ने किया बड़ा खुलासा- अजय मिश्रा

Spread the love

*फ़िरोज़ाबाद से बड़ी खबर*

 

दो दिन पूर्व डिलीवरी ऑटो से एक लाख दस हजार की चोरी में पकड़े गए चोरों ने किया बड़ा खुलासा,

 

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने चोरो को पकड़ने के बाद की सौदेबाजी,

 

15 अक्टूबर को डिलीवरी ऑटो से एक लाख दस हजार रुपये चोरी होने का ऑटो चालक ने थाना रसूलपुर में दर्ज कराया था मुकदमा,

 

चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने चोरी किए रुपयों में से ₹96000/- लेकर अपनी गाड़ी से एस्कॉर्ट कर चोरो को भगाने में की मदद,

 

चेकिंग के दौरान दुबारा अन्य पुलिस टीम द्वारा पकड़े जाने पर चोरो ने पुलिस अधिकारियों के सामने किया खुलासा,

 

एसएसपी फ़िरोज़ाबाद अशोक कुमार शुक्ल ने इस खेल में शामिल एक दरोगा सहित चार पुलिस कर्मियों पर की बड़ी कार्यवाही,

 

बारदात में शामिल एक दरोगा,दो सिपाही और एक ड्राइवर को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी,

 

वारदात में शामिल सभी पुलिसकर्मियों से पुलिस टीम ने ₹96000/- किये बरामद,

 

निलंबित सभी पुलिसकर्मी थाना सिरसागंज में थे तैनात।।