*गाजीपुर के खानपुर के आदर्श किसान इण्टर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक पंकज यादव सहित केंद्र के बाहर कापी लिखते चौदह अन्य लोग गिरफ्तार*
आज दिनांक 16-02-2019 को एसटीएफ उत्तर प्रदेश की वाराणसी इकाई द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित परीक्षा में अवैध वसूली करके उत्तर पुस्तिका को परीक्षा केंद्र के बाहर लिखवाकर कर हाई स्कूल के गणित विषय मे सामुहिक नकल कराने वाले जनपद गाजीपुर थाना खानपुर अंतर्गत आदर्श किसान इण्टर कॉलेज दाऊदपुर मणिहा के केंद्र व्यवस्थापक पंकज यादव सहित केंद्र के बाहर कापी लिखते चौदह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है
नकल कराने का मुख्य अभियुक्त कॉलेज प्रधानाध्यापक सुरेश यादव और प्रबंधक रामजनम यादव तथा कॉलेज के ही स्थानीय अध्यापक शैलेन्द्र यादव जिनके घर कापियां लिखी जा रही थी मौके से फरार हो गए
उक्त अभियुक्तो द्वारा प्रति परीक्षार्थी 25000 रुपये की अवैध वसूली की गई थी





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-