*राम के वियोग में दशरथ ने मंच पर ही तोड़ दिया दम*
बिजनौर। जिले के हसनपुर गांव में रामलीला के मंच पर राम के वनवास वियोग का मंचन कर रहे दशरथ (राजेन्द्र कश्यप) ने अभिनय के दौरान सच में ही दम तोड़ दिया। काफी देर तक तो दर्शक इसे अभिनय ही मानते रहे। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
जिले के रेहड़ क्षेत्र के गांव हसनपुर में आयोजित रामलीला में पूर्व प्रधान राजेन्द्र कश्यप राजा दशरथ का अभिनय करते आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात राम वनवास का दृश्य का मंचन हो रहा था। दशरथ सुमंत को राम-सीता और लक्ष्मण के साथ भेजते हैं और उन्हें घुमाकर वापस लाने के लिए कहते हैं। सुमंत वापस आकर राम के अयोध्या न लौटने की सूचना दशरथ को देते हैं।
रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय सिंह गांधी ने बताया कि कलाकार राजेंद्र कश्यप राजा दशरथ के रोल में इतने डूब गए कि उनकी वास्तव में मौत हो गई। दर्शक और समिति के लिए इसे अभिनय ही समझते रहे, लेकिन पर्दा गिरने पर भी कोई प्रतिक्रया नहीं हुई। उन्हें देखा गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद रामलीला भी बंद कर दी गई।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-