‼ *आज दिनांक 15.10.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼
1- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना महुआखेडा पुलिस टीम ने 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार,कब्जे से ईको कार का चोरी का साइलेंसर बरामद ।
2- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने 05 सटोरिये किये गिरफ्तार कब्जे से ताश के पत्ते व रु0 बरामद ।
3- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 69 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।
4- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 26 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।
5- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *557 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 55,000/- रूपये शमन शुल्क* वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत- 56, *ऑपरेशन नकेल* के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान-124, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर-46 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 271 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 14 वाहनों के चालान।
6- अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, अतरौली द्वारा आतिशबाजी विक्रेता रहीश खाॅ एवं अकील अहमद के कस्बा छर्रा तहसील अतरौली अलीगढ़ स्थित आतिशबाजी विक्रय स्थलो का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, तालानगरी, द्वारा विक्रम आटोमोबाइल्स फिलिंग स्टेशन, ग्राम तेजपुर, थाना जवाॅ अलीगढ़ का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया तथा स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चैक कर उनके संचालन व रख-रखाव का प्रशिक्षण नियुक्त स्टाफ को दिया गया ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-