‼️ *अलीगढ़ पुलिस – मिशन शक्ति के तहत अल्प समय में 48 महिला आरक्षियों की क्षमता की आधुनिक बैरिक का निर्माण कार्य व समस्त औपचारिकताएं पूर्ण ।* ‼️
◆ *महिला आरक्षियों के लिए रिकॉर्ड अल्प समय में तैयार कराई आधुनिक बैरिक*
जनपद को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराये जाने की प्राथमिकता व कर्मचारियों की आवासीय व्यवस्था को बेहतर बनाये जाने की आवश्यकता के क्रम में एसएसपी अलीगढ़ *श्री कलानिधि नैथानी* महोदय द्वारा जनपद की महिला आरक्षियों के लिए 48 की क्षमता की आधुनिक बैरिक, नवीन पुलिस लाइन छेरत में रिकॉर्ड अल्प समय में तैयार कराई गई हैं ।
◆ छेरत बैरिक में आधुनिक कमरे, मॉड्यूलर कपबोर्ड, किचन, शौचालय आदि तैयार किये गये हैं तथा अग्नि सुरक्षा हेतु फायर एक्स्टिंग्युशर व अन्य उपकरण स्थापित किये गये हैं ।
★ सम्पूर्ण परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण तैयार किया गया है । जिससे कर्मचारी तनाव मुक्त रह सकें ।
‼️ *विदित हो कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा दिनांक 10.04.21, 09.07.21 व 10.08.21 को समय-समय पर निरीक्षण कर प्रगति जायजा लिया व गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निर्माण हेतु सम्बन्धित को लगातार दिशा-निर्देश जारी किये गये ।*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-